फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घों की गणना कराएगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वन विभाग अफजलगढ़ क्षेत्र में लकड़बग्घों की गिनती कराएगा। एक महीने में दो लकड़बग्घे मिल चुके हैं। अब तक जिले में लकबड़बग्घों का अस्तित्व नहीं माना जा रहा है। दो लकड़बग्घे मिलने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में इनकी मौजूदगी को मान लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में अब तक लकड़बग्घों का अस्तित्व नहीं माना जाता था, लेकिन इस महीने अफजलगढ़ क्षेत्र में दो लकड़बग्घे मिले थे। एक लकड़बग्घे ने किसानों पर हमला बोल दिया था। किसानों ने उसे मार डाला था। दो चार दिन बाद ही दूसरा लकड़बग्घा सड़क पर मृत मिला था। क्षेत्र में सफेद धारी वाले दो लकड़बग्घे मिलने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया। अब वन विभाग क्षेत्र में लकड़बग्घों की गिनती कराएगा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक सफेद धारी वाला लकड़बग्घा दुर्लभ प्रजाति का होता है। क्षेत्र में इनका अस्तित्व सामने आ चुका है। जल्दी ही इनकी गिनती का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें