फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचकर बोले हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद पहुंचकर बोले हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

फोटो - 07एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। हिंदू रक्षा सेना एवं सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय की रक्षा के लिए प्राण लेना या देना दोनों ही उचित हैं। गोरक्षा मामले में प्रधानमंत्री प्रवचन देने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि ने मीडिया से वार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार न तो जनभावनाओं पर खरा नहीं उतरी है और न ही हिंदुत्व की रक्षा के लिए कोई सार्थक कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं गोरक्षा के मामले में भी घिनौनी राजनीति आड़े आ रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद गोहत्या का ग्राफ गिरा है, लेकिन प्रधानमंत्री गोरक्षा के मामले में केवल प्रवचन ही देकर रह जाते हैं। कोई सख्त कानून अब तक नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए अब तक अनेक संगठन बने। उन्होंने लड़ाई भी लड़ी, मगर बाद में पीछे हट गए। प्रबोधानंद ने हिंदू रक्षा सेना के हिंदुत्व की रक्षा में जुटने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षा सेना सरकार को यह सोचने पर विवश करेगी कि हिंदुओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ नहीं होने देना है।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शैलेंद्र चौधरी को मुरादाबाद मंडल का संयोजक एवं कपिल देव को नजीबाबाद तहसील संयोजक मनोनीत किया। प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह, जिला संयोजक मनीष चौहान, अमित चौहान, सुरेंद्र कश्यप, मोनू कश्यप, सौरभ कश्यप, राहुल, रवेंद्र, पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें