शेरकोट (बिजनौर)। मोहल्ला शेखान में कमरे में सो रही एक महिला की चोटी कट गई। चोटी कटी देख महिला बेहोश गए। सोमवार शाम स्मृति पत्नी राजकुमार बाल धोने के बाद सुखाने के लिए बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान उन्हें नींद की झपकी लग गई। जब आंख खुली तो उनकी चोटी नीचे कटी पड़ी थी। चोटी कटी देख वह बेहोश हो गई। महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का कहना है कि उन्हें चोटी कटने का कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ शिशुपाल शर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।