फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस गढ्डे में घुसी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। धामपुर-शेरकोट हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी बस मार्ग किनारे गड्ढे में घुस गई। दुर्घटना में चार बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

बताया कि एक बस हरेवली से कुछ स्कूली बच्चों को भरकर धामपुर आ रही थी। बस में तीन स्कूलों के बच्चें सवार रहते हैं। शुक्रवार को छुट्टी से घर वापस जाते हुए स्कूली बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक गड्ढे में घुस गई। घटनास्थल से बस चालक फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से मामूली घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्य भी पहुुंच गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें