चांदपुर। आपूर्ति निरीक्षक महेश चंद्र गौतम ने बताया कि तहसील में अपात्र कार्ड धारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार किया गया है। अब तक तहसील के 122 अपात्र कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए है। इसमें चांदपुर के मुहल्ला सरायरफी के पांच, काजीजादगान व कोटला के दो-दो, पतियापाड़ा के चार, शाहचंदन के तीन, कटारमल व चिम्मन से एक-एक तथा गांव कराल से पांच, नूरपुर क्षेत्र के गांधीनगर से छह, गोविंद नगर से आठ, हजरत नगर से 11, राहूनगली से 24, रेहरा से 49 कार्ड शामिल हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जो अपात्र कार्ड धारक अपने कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।