फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी योजना क तहत सूचियों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बताया कि जिन किसानों का कर्जा ऋण माफी योजना के तहत माफ होना है, सोमवार को सरकार से प्राप्त हुई सूची का लेखपालों से सत्यापन कराया जा रहा है। मंगलवार को सत्यापन का काम होगा। शासन के सख्त आदेश है कि इन सूचियों को सत्यापन कराने के बाद प्राथमिकता से इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सकें। एसडीएम ने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कुछ लेखपाल खसरा खतौनी के नाम पर सत्यापन के दौरान किसानों से वसूली कर रहे है। उनके द्वारा तहसीलदार से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। यदि लेखपाल नियम विरूद्व वसूली कर रहे है, तो कार्रवाई होगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम ने बताया कि लघु और सीमांत किसानों का ही ऋण माफ करने की सरकार की योजना है। उधर उमरी, तरकौला, पालनी, सरकथलमाधो, जैतरा आदि गांवों के किसानों से लेखपालों पर वसूली के आरोप लगाकर एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें