फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहनपुर बिजली घर में तकनीकी खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (ब्यूरो)। साहनपुर बिजली घर की विद्युत आपूर्ति ठप होने से साहनपुर, मोटाआम सहित ग्रामीण फीडर पूरी रात ठप रहा। नगर के कई क्षेत्र में भी विद्युत संकट बना रहा।
विज्ञापन

साहनपुर के 33 केवी बिजली घर से कई फीडर निकलते हैं। साहनपुर, मोटाआम, गुलालवाली, खैरूल्लापुर फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार रात लगभग दस बजे ठप हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर रही विद्युत लाइन की पूरी रात पेट्रोलिंग की गई, लेकिन तकनीकी खराबी नहीं मिल पाई। विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने बताया विद्युत लाइन दुरुस्त कर सोमवार की सवेरे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। साहनपुर और मोटाआम फीडर की आपूर्ति पूरी रात ठप रहने से नलकूपों का संचालन नहीं हो पाया, जिससे प्रभावित क्षेत्र मेें पेयजल संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें