फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद नुमा भवन का निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। कस्बा झालू में एक प्राइवेट पब्लिक स्कूल में मस्जिदनुमा भवन बनाने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध जताते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्वीकृति पत्र न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया व बिना परमिशन के धार्मिक स्थल का निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कस्बा झालू में नहटौर मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल स्थित है। स्कूल परिसर में सभागार भवन का निर्माण कार्य किया चल रहा था। बुधवार की सुबह निर्माणाधीन सभागार भवन की मस्जिद नुमा आकृति देखकर कुछ नगरवासियों ने विरोध किया। नगरवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को द। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने स्कूल संचालक से धार्मिक स्थल निर्माण का स्वीकृति पत्र मांगा नही दिखाने पर उन्होंने निर्माण रुकवा दिया व कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रभारी निरीक्षक ने कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के धार्मिक स्थल निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें