झुलसी किशोरी ने भी दम तोड़ा
मंडावर (बिजनौर)। सिलेंडर फटने से घर में आग लगने से हादसे में एक और किशोरी की मौत हो गई। रविवार को भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
बुधवार 19 जुलाई को गांव गोपालपुर में हाफिज शमीम के घर में सिलेंडर फटने से छप्पर में आग लग गई थी। जलता हुआ छप्पर ऊपर गिरने से परिवार के ही साबिर, वकील, तरन्नुम, गुलिस्तां, अख्तरी व सलमा बुरी तरह झुलस गए थे। सभी को जिला अस्पताल से मेरठ व बाद में दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान सोमवार को साबिर ने दम तोड़ दिया। परिजन साबिर के साथ बाकी झुलसे लोगों को भी गांव ले आए थे। सोमवार को गुलिस्तां ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।