फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 82 अभ्यार्थियों ने दी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Fri, 23 Jun 2023 10:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में जीजीआईसी से अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
- 95.34 रहा प्रवेश परीक्षा में उपस्थित रहने वाले अभ्यार्थियों का प्रतिशत
विज्ञापन

- प्रवेश परीक्षा में बिजनौर के छात्रों ने दिखाई रुचि
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकाें के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय योजना की प्रवेश परीक्षा में अभ्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योजना के लिए पात्र 86 अभ्यार्थियों मे से 82 अभ्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

अटल आवासीय विद्यालय योजना की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। जिसमें 82 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 55 बालक और 27 बालिका शामिल रहीं। सुबह 11 बजे शुरू परीक्षा दोपहर एक बजे समाप्त हुई। बिनजौर में इस प्रवेश परीक्षा में उपस्थित रहने वाले अभ्यार्थियों का प्रतिशत 95.34 रहा। परीक्षा देकर लौटे अभ्यार्थियों को पानी, बिस्कुट आदि वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यार्थी को मुरादाबाद की तहसील बिलारी के गांव पीपली में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करेंगे। इस विद्यालय में 80 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। यह परीक्षा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकरी पूर्ण बोरा के निर्देशन में आयोजित हुई। इस मौके पर परीक्षा के लिए नामित मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर अनुराग सिंह, सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता, प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों की स्थिति-
जिला- परीक्षा के लिए पात्र अभ्यार्थी- परीक्षा में उपस्थित अभ्यार्थी
मुरादाबाद- 132- 89
बिजनौर- 86- 82
रामपुर- 109- 96
अमरोहा- 82- 69
संभल- 72- 69
नोट: आंकड़े श्रम विभाग से लिए गए हैं।

जिले में अटल आवासीय विद्यालय योजना के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा में अभ्यार्थियों की संख्या अच्छी रही। परीक्षा में सफल होने पर ही अभ्यार्थी को विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। मंडल स्तर पर भी बिजनौर की अच्छी रैकिंग रही।....केके गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें