फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को थप्पड़ जड़ने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के एक होमगार्ड को थप्पड़ जड़ने से हंगामा खड़ा हो गया। बाद में अफसरों ने होमगार्ड को शांत करके मामले को निपटाया। वर्धमान कॉलेज में बुधवर को पोलिंग पार्टियाें की रवानगी चल रही थी। इसी दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट घनश्याम वर्मा ने एक होमगार्ड से किसी काम को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होमगार्ड ने बात अनसुनी करते हुए काम करने से मना कर दिया। इस बात पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड ने हंगामा खड़ा कर दिया। अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए। हंगामा बढ़ता देख अफसर वहां पहुंचे और होमगार्ड को समझाकर दोनों पक्षों में विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें