फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च तक शतप्रशित बकाया जमा न करने वालों की पंजीकरण धनराशि होगी जब्त: एक्स्ईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण धनराशि होगी जब्त
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत वितरण खंड धामपुर प्रथम के एक्सईएन ने बताया कि जिन किसानों ने ओटीएस योजना का लाभ पाने को 25 मार्च तक पंजीकरण कराया है। वह हरहाल में 31 मार्च तक बकाया जमा कर आनलाइन रसीद प्राप्त कर लें। ऐसा न करने पर उनकी जमा धनराशि को जब्त कर ली जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से विद्युत कर्मियों को प्रचार प्रसार के लिए गांवों में भेज कर लोगों को अवगत कराने को अभियान चलवाया जा रहा है। निर्देशित किया गया है कि वे सभी ऐसे लोगों से संपर्क कर उन्हें अवगत करा दें। जिन्होंने निगम में आनलाइन पंजीकरण करा रखा है। इसके बाद निगम को बकाया जमा कराने की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। एक्सईएन वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 25 मार्च तक करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने बकाया जमा कर योजना का लाभ उठाने को आनलाइन पंजीकरण कराया। पर अब निगम के अधिकारियों की ओर से पंजीकृत ऐसे लोगों से संपर्क कर बकाया जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जो पंजीकरण कराने के बाद बकाया को जमा करना भूल गए है। रविवार को अवकाश होने के बाद कैश काउंटर खोला जा रहा है। एक्सईएन ने बताया कि कुछ लोगों के घरेलू बत्ती कनेक्शन के बिलों को अपडेटिंग न होने से गड़बड़ उजागर हुई है। इस गड़बड़ को दूर करने को उनके स्तर से खंड के सभी मीटर रीडरों को इस गड़बड़ी को दूर कर बिलो को सही कराने के बाद बकाया को जमा कराने के निर्देश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें