फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों पर निगाह रखेगा जियो ट्रेकिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्यों पर निगाह रखेगा जियो ट्रेकिंग सिस्टम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों में वित्तीय हेराफेरी की शिकायत लगातार मिलती रहती हैं। परंतु अब निर्माण पर निगाह रखने के लिए जियो ट्रेकिंग सिस्टम शुरू हो गया है। इस सिस्टम के माध्यम से विकास कार्यों पर नजर रखी जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार इस सिस्टम के लागू होने से ग्राम पंचायतों में वित्तीय गबन की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और पारदर्शिता आएगी। जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम पंचायतों को केंद्र और राज्य से शौचालय, खड़ंजा तथा आवास निर्माण आदि के लिए पैसा मिलता है। शासन प्रशासन को ग्राम पंचायतों में आवंटित धन से निर्माण कार्य नहीं कराने और धन हड़प जाने की शिकायत मिल रही थीं। इस तरह के आरोप थे कि ग्राम पंचायत को निर्माण कार्यों के लिए आवंटित धन को निकाल लिया गया और मौके पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ के अनुसार अब ऐसा नहीं हो सकेगा। ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्य पर निगाह रखने के लिए जियो ट्रेकिंग सिस्टम शुरू हो गया है। इस सिस्टम में निर्माण कार्य के शुरू होने से लेकर विभिन्न स्टेज के मौके के फोटो लगातार शासन और प्रशासन की वेबसाइट और व्हाट्सएप पर अपलोड होते हैं। इसके बाद सक्षम अधिकारी मौका मुआयना करते हैं। सिस्टम में ग्राम पंचायतों को पैसा एक साथ नहीं मिलता है। पैसा निर्माण की स्टेज के अनुसार मिलता है। निर्माण की गुणवत्ता का भी पता चलता है। ग्रामीणों की यदि निर्माण में कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई सुनिश्चित हो जाती है। डीपीआरओ का मानना है कि जियो ट्रेकिंग सिस्टम लागू होने से पंचायतों में निर्माण कार्य में गड़बड़ी रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें