फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन जुलूस धूमधाम से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से निकला जुलूस
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श होली हवन समिति की ओर से बुधवार देर शाम जुलूस निकला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में भाग लिया। ढोल की थाप पर युवक जमकर थिरके। श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ जुलूस परंपरागत मार्गों से होकर निकला। समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी, डॉ. शंकर लाल शर्मा, यशपाल तुली, प्रमोद मिश्रा, विनोद कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा बबलू, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार चौधरी, विभूति कांत शर्मा, नवचेतन शर्मा, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ने बताया कि यह जुलूस होली के दिन केवल मनोरंजन के लिए निकलता है। देवी देवताओं की झांकियां जुसूल में शामिल रही। ऊंट जुलूस में आकर्षण रहे। बैंड बाजे धार्मिक धुन गाते चल रहे थे। डीजे पर फिल्मी धुन पर युवक डांस करते चल रहे थे। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मिष्ठान व फलों का वितरण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें