फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की छापामारी, 33 किलो नकली देशी घी के साथ तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। पुलिस ने शहजादपुर नांगल की सरकारी मंडी से नकली देशी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को 33 किलो नकली देशी घी, डालडा, रिफाइंड और घी बनाने के उपकरण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के निर्देशन में सीओ महेश कुमार, नांगल थानाध्यक्ष विनोद कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने शहजादपुर नांगल की सरकारी मंडी में छापामारी की। पुलिस ने एक मकान में नकली देशी घी बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी रजवान, मनोज और हेमेंद्र हैं। पुलिस ने मौके से 33 किलो नकली देशी घी के साथ आठ स्टील डिब्बे, 15-15 किलो के दो प्लास्टिक डिब्बे, दो किलो डालडा, एक रिफाइंड, केमिकल और देशी घी बनाने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस टीम में एसआई बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सुहेल अब्बास, गजेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह शामिल रहे। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

बाइक से गांव-गांव जाकर बेचते है नकली घी
नांगलसोती। नकली देशी घी बनाने वाला गिरोह क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस को इसकी सूचना मिल रही थी। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य बाइक से आसपास व दूर दराज के गांव में जाकर कम दाम पर नकली देशी घी बिक्री करते थे। कीमत कम होने के चलते लोग यह घी खरीद रहे थे। इससे नकली देशी घी का कारोबार फल-फूल रहा था।
विज्ञापन



पुलिस छानबीन कर रही हैं कि नकली देशी घी का कारोबार कहां-कहां का फैला हुआ है। जल्द ही पुलिस कई जगह छापामारी कर नकली घी माफिया की धरपकड़ करेगी। - संजीव त्यागी, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें