फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी हुई शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। जिला प्रशासन भी चुनावी मोड में आ गया है। सरकारी कार्यालयों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। कुछ अधिकारियों को चुनाव में लगाया जाएगा, बाकि कर्मचारी विभागीय कार्य देखेंगे। कई विभागों ने अपने कर्मचारियों की सूची उपलब्ध भी करा दी है।
सरकारी विभागों के कर्मचारी ही चुनाव संपन्न कराते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण आदि देने का काम शुरू हो जाता है। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए उनकी सूची जिला प्रशासन से मांगी जाने लगी है। हर वह कर्मचारी जिसका वेतन सरकार द्वारा दिया जाता है, का नाम सूची में मांगा गया है। कई विभागों ने अपने कर्मचारियों की सूची प्रशासन को सौंप भी दी है। इन कर्मचारियों में से कुछ को ड्यूटी से बाहर रखने की भी मांग की गई है, ताकि विभागीय कार्य चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी छूट
चुनावी ड्यूटी में दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को छूट दी जा सकती है। ऐसे कर्मचारियों के नाम अलग से भेजे जा रहे हैं। इनकी ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी। बैंकों में चुनाव में ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, जिनके पास बैंक के किसी भी कार्य से संबंधित लॉकर आदि की चाबी रहती है। इसके अलावा बैंक प्रबंधकों को भी ड्यूटी से मुक्त रखा जा सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार प्रशासन की पूरी तैयारी है। चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की संख्या, नाम, पद आदि मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें