डायल 100 के बारे में किया जागरूक
बिजनौर। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डायल 100 की गाड़ी संख्या 2408 के पुलिसकर्मियों ने बिजनौर पब्लिक स्कूल में शिक्षिकाओं और छात्राओं को डायल 100 की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डायल 100 की गाड़ी संख्या 2408 के पुलिसकर्मी बिजनौर पब्लिक स्कूल में पहुंचे और शिक्षिकाओं तथा छात्राओं को डायल 100 की 24 घंटे उपलब्धता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार राठी ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पुलिसकर्मी श्रवण मान ने शिक्षिकाओं और छात्राओं को डायल 100 पर किस प्रकार से कॉल करें अपनी लोकेशन कैसे दें। इस विषय में विस्तार से बताया। डायल 100 के चालक मुदित कुमार शर्मा ने कहा कि डायल 100 जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार है।