परीक्षा में वैशाली ने कालेज टॉप किया
धामपुर। दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी धामपुर का एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य ने बताया कि घोषित परिणाम में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैशाली रानी ने 68.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, वंदना रानी ने 63.91 अंकों के साथ द्वितीय तथा छात्र सक्षम गोयल ने 60.08 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. नीलम अग्रवाल, महासचिव मुकेश अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। निदेशक डॉ. एसके. गुप्ता ने छात्रों को और कड़ी मेहनत करने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा, रजिस्ट्रार विवेक शर्मा, मोहम्मद साबिर, सौरभ कुमार, डॉ. एकता मलिक, अभिषेक राणा, जितेंद्र सिंह, उदित कुमार, आकांशा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।