फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रासलैंड को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने ग्रासलैंड जलाया
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज के तहत केंद्रीय कालोनी के पीछे सूखा स्रोत के पास ग्रासलैंड को वन विभाग ने जला दिया। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अनुसार आग से बचाने व वन्यजीवों के लिए हरी घास को उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है। कालागढ़ में केन्द्रीय कालोनी के पीछे अब वन विभाग ने ग्रासलैंड को जलाना शुरू कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इस बार मौसम के सर्द होने व बारिश होने के कारण कालागढ़ चौड़ का फुकान नहीं हो पाया। जिसके चलते यह क्षेत्र गर्मी के मौसम में आग को बुलावा दे सकता है। उधर, शुक्रवार दोपहर केंद्रीय कालोनी व सूखा स्रोत का क्षेत्र गहरे धुएं और आंच से भर गया। जिसके चलते आसपास के राहगीरो को चिंता होने लगी। वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि ग्रासलैंड का फुकान वनों को आग से बचाने व जीवो के लिए आने वाले समय में हरी घास के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें