फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन पर हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप, एमडी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन पर हाईकोर्ट के आदेश नहीं मानने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर्स संगठन के केंद्रीय महासचिव जयप्रकाश ने शक्तिभवन लखनऊ के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। जिसमें केंद्रीय महासचिव ने नजीबाबाद विद्युत वितरण खंड पर कार्यरत जेई देवेंद्र कुमार यादव को हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है। अवगत कराया है कि कोर्ट की ओर से जेई के स्थानांतरण को निरस्त कर देने के आदेश निर्गत कर दिए हैं। लेकिन नजीबाबाद विद्युत वितरण खंड का एक्सईएन कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। केंद्रीय सचिव ने जल निगम के मुख्य अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया कि निगम के अधिकारियों की ओर से उनका स्थानांतरण नजीबाबाद से गैर जिले को कर दिया था। यहां तक कि अधिकारियों ने बाद में जेई का निलंबन भी कर दिया था। जिसे लेकर जेई कोर्ट चला गया था। हाई कोर्ट ने अधिकारियों के आदेश को निरस्त व निलंबन को बहाल कर नजीबाबाद खंड में ही कार्यभार ग्रहण कराने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें