फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता पुत्र सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। ग्राम धौलागढ़ निवासी महेंद्र सिंह अपने 12 वर्षीय पुत्र वासु एवं गांव के ही योगेंद्र सिंह के साथ गांव औलियापुर से एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। गांव धमरौला के पास उनकी स्कूटी की एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। उधर, कस्बा बढ़ापुर निवासी धर्मेंद्र व अर्जुन बाइक से अकबराबाद से कोतवाली आ रहे थे। अकबराबाद और हुसैनाबाद के बीच सड़क पर गहरे गड्ढे के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें दोनों घायल हो गए। इसके अलावा हाईवे पर मिलेनियम पब्लिक स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव थेपुर निवासी बुरहान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें