स्योहारा। गांव मेवानवादा में बुनकर हकीमुद्दीन अंसारी का नाजमा हैंडलूम के नाम से लोई कंबल बनाने का कारखाना है। कारखाने में ही गोदाम है। बुधवार की प्रात: लगभग साढ़े चार बजे के आसपास अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगने का पता चलने पर ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हकीमुद्दीन अंसारी के अनुसार गोदाम में लाखों रुपए का सू्त धागा रखा था। लेकिन आग लग जाने से सारा माल जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।