सैनिकों के निशुल्क केस लड़ेंगे वकील
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में देशहित में एकजुट रहने का निर्णय लिया। इस दौरान फौजी परिवारों से जुड़े केस फ्री में लड़ने का निर्णय लिया गया। जिला बार अध्यक्ष एसके बबली की अध्यक्षता व महासचिव नवदीप सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फौज देश की रखा में दिन रात बार्डर पर तैनात हैं। देश की सेना के कारण ही हम सब अपने घरों में सुरक्षित हैं। कहा कि अगर किसी फौजी परिवार का कोई केस जजी में आएगा तो वकील उस परिवार की पैरवी नि:शुल्क करेंगे। साथ ही नेताओं द्वारा एयर स्ट्राइक पर दिए जा रहे बयानों पर नाराजगी जताई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, बृजेश कुमार, दिनेश वर्मा, अमित अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, आरके सिंह, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।