फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की आय व्यय का ब्यौरा किया प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय के डबाकरा हाल में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हल्दौर की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में समिति को करीब चार करोड़ 15 लाख रुपये की आय, तीन करोड़ 60 लाख रुपये सहित 52 लाख आमदनी का बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक में गन्ना भुगतान दिलाने में सहयोग करने, बैठने की व्यवस्था करने, चारदीवारी का निर्माण कराने, टीन शेड लगवाने, वाटर प्यूरीफायर मशीन लगवाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार व संचालन गन्ना सचिव ओमप्रकाश ने किया। बैठक में संचालक भानु प्रताप, फकीरचंद, दयाराम, दुष्यंत कुमार, शौवीर सिंह, पुष्पा देवी, नरेश कुमार, हरकेश सिंह, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, केहर सिंह, कुलबीर सिंह, रामपाल सिंह, उदयवीर सिंह, कमलेश देवी, कमला देवी, घासीराम, शराफत, रामलाल सिंह, अतुल कुमार, जयपाल सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें