चांदपुर। सीआईएसएफ में सेवारत जवान का यूपी पुलिस में दरोगा के पद के लिए चयन हुआ है। इससे जवान के परिवार में गांव में खुशी का माहौल है। जलीलपुर ब्लाक के गांव माहू निवासी राजवीर सिंह एक साधारण परिवार से हैं। पुत्र आदित्य यादव सीआईएसएफ में सेवारत है। जीवन में आगे बढ़ने की लगन व उसके प्रयास से उसका उत्तर प्रदेश पुलिस में 311वीं रेंक हासिल कर चयन हुआ है।