धामपुर। होली एंजिल स्कूल में बुधवार को रद्दी कागजों से लिफाफा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता विद्यालय के चारों हाउसों के बीच हुई। ब्लू हाउस के छात्र प्रथम, ग्रीन के छात्र द्वितीय और रेड हाउस के छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य कल्याण सिंह, हेमलता, दीपिका, प्रियंका और रुकसार का सहयोग रहा।