फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर कॉलोनी में बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलाया जाए लाभ
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंबेडकर कॉलोनी वासियों ने सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधा और पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने और पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने पर रोष व्यक्त किया। सहकारी चीनी मिल समीपुर के सामने स्थित अंबेडकर कॉलोनी में समाज लोगों की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार कांबोज, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, आंदोलन मंच के उपाध्यक्ष विरेंद्र प्रजापति का कॉलोनी वासियों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर कॉलोनी का नाम चर्चित होने पर भी सरकारी कागजों में दर्ज नहीं है, कॉलोनी वासियों सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों को नहीं मिल रहा है। राजनैतिक दवाब में पुलिस प्रशासन आए दिन उनका उत्पीड़न करता है। ग्रामीणों ने कॉलोनी की समस्या समाधान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें