फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से चेतना दिवस का आयोजन किया गया। लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने बताया कि युवाओं के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें विषय वस्तु को बार बार रटने के बजाए उसका गहन अध्ययन करना चाहिए। पंकज कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र का उद्देश्य युवाओं का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक स्तर बढ़ाकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। संचालन अंकित कुमार ने किया। इस दौरान अमित, अमन राजपूत, सोनू कुमार, रिंकी, सलोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें