फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी मंडल ने दिया नर सेवा, नारायण सेवा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नर सेवा, नारायण सेवा का संदेश दिया
विज्ञापन

बिजनौर। संत निरंकारी मंडल की ओर से आयोजित सत्संग कार्यक्रम में नर सेवा, नारायण सेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सेवा दल के सदस्यों द्वारा खेल एवं व्यायाम आदि किए गए। साथ ही शोभायात्रा निकालकर लोगों को परमात्मा की महिमा के बारे में जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को झालू रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय संचालक गुरुदयाल ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा का संदेश एक को जानो एक को मानो और एक हो जाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि निरंकार प्रभु एक है, जो सबका मालिक है। इस सर्वव्यापी परम पिता परमात्मा को एक जानकर सबमें इसको देखते हुए एक होने का सूत्र अपनाओ। इसी से सबका भला होगा। नगीना ब्रांच के संचालक पवन कुमार ने सेवादल को खेल, व्यायाम, परेड आदि कराए। इस अवसर पर बाबूराम, विनोद कुमार एडवोकेट, सुरेंद्र पाल सिंह, ब्रजवीर भारती, दीपक, रूपक, सोनू, सुशीला, विमला, राजबाला, असविंदर कौर, मिथलेश, कमलेश, कलावती, फूलवती, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें