फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित कराने पर बिफरे भीम आर्मी कार्यकर्ता, मजदूरों को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को भगाया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को उसके स्थान से हटाकर अन्य स्थान पर स्थान पर स्थापित करने की तैयारी का विरोध करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को भगा दिया और प्रतिमा का निर्माण कार्य रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को जबरन दूसरे स्थान पर स्थापित कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मुरादाबाद हाईवे पर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थान परिवर्तित कर प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह मामला तूल पकड़ने लगा है। अनुसूचित जाति के लोगों में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पीडब्लूडी अधिकारी प्रतिमा को उसके स्थान से हटवा कर किसी अन्य स्थान पर स्थापित कराना चाहते हैं। जबकि ग्रामीण प्रतिमा को उसके स्थान से न हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सूचना पर भीम आर्मी के जिला प्रभारी लोकेश सागर की अगुवाई में मंगलवार को कार्यकर्ता अस्मित हलदुआ, सुमित बौद्ध, रामचंद्र आंबेडकर, रामेंद्र कुमार गौतम, खूब सिंह, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, अमन कुमार, धर्मेश कुमार, तारा सिंह, नकुल देव आदि अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी अधिकारियों द्वारा जबरन प्रतिमा का स्थापना चांदपुर मार्ग पर कराने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसका कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ठेकेदारों से जमकर नोकझोंक हुई और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा को यथा स्थिति से अलग स्थापित कराया गया तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें