फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो के संभावित लक्षण से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। गांव माड़ेवाले में दो वर्षीय बालक में पोलियो के संभावित लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसकी पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने बच्चे के स्टूल सैंपल लेने के लिए डब्ल्यूएचओ की टीम को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

गांव माड़ेवाले निवासी जितेंद्र कुमार के करीब दो वर्षीय पुत्र ध्रुव का दाहिना पैर अचानक थोड़ा घूम गया। इससे घबराकर बुधवार को परिजन ने बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में दिखाया। चिकित्सकों ने पोलियो रोग से पीड़ित होने की संभावना को देखते हुए उसके स्टूल सैंपल लेने के लिए डब्लूएचओ की टीम को सूचना दी है। डब्लूएचओ सीनियर मेडिकल ऑफिसर ईशा गोयल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो वे मामले की जांच कराएंगी। बताया कि कभी कभी किसी कारणवश शरीर का कोई अंग ढीला पड़ जाता है। निष्क्रिय होने पर स्टूल नमूना लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा जाता है। वहां से पुष्टि होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें