फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारोजगार गृहशिल्प कला के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार हस्तशिल्प कला के गुर सिखाए
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी डिग्री कालेज में गृह विज्ञान एवं चित्रकला विभाग ने छात्राओं को स्वरोजगार के गुरू सिखाए। सोमवार को छात्राओं को दीप, पूजाथाल, सुतली, पुरानी बोतल से सजावटी वस्तुओं को निखारने के स्वरोजगार गुर बताए गए । इस दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ पुरस्कृत भी किया गया। निर्णायक मंडल में कालेज की प्राचार्य डा. पूनम चौहान, सुश्री फरहाना हाशिम, डा. चारु अग्रवाल रहीं। दीप एवं थाल सज्जा में अनस प्रथम, परवीन द्वितीय, रूहीना व एकता सैनी तृतीय रहीं। हस्तशिल्प कला में सांत्वना स्तुति, सालिहा एवं स्वाति को मिला। सुतली से निर्मित कलाकृति में वंदना प्रथम, मुदगल द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं। कार्यक्रम में डॉ. कनक चौहान, डॉ. वर्षा, डॉ. मीनाक्षी, सारिका, नरगिस रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें