फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के पहलवानों ने मुरादाबाद में जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के पहलवानों ने मुरादाबाद में जमाई धाक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के नौ पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुरादाबाद में धाक जमाई है। इन पहलवानों ने मंडल स्तर पर मुरादाबाद में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छह को गोल्ड मिला तो तीन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। ये होनहार पहलवान 23 से 25 नवंबर तक आगरा में होने वाले प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

19 नवंबर को मुरादाबाद स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम सोनकपुर में मंडल स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिजनौर के छह पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीता तो तीन ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। कोच धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार 65 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय त्यागी, 79 किलोग्राम में अनमोल कुमार, ग्रीको रोम स्टाइल के 77 किलोग्राम में विक्रांत राठी, बालिका वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में काजल चौधरी, 65 किलोग्राम में शौर्य गोस्वामी, 72 किलोग्राम में श्रद्धा चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। जबकि ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 55 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन तोमर, 57 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुमार, 61 किलोग्राम भार वर्ग में हीरेंद्र कुमार ने अलग-अलग सिल्वर मेडल प्राप्त किए। कोच के अनुसार चयनित खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आते हैं। ये सभी 23 से 25 नवंबर तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें