फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रकरण में उपमुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रकरण में उपमुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय
विज्ञापन

बिजनौर। महात्मा ज्योतिबा फूले वेलफेयर सोसायटी की बैठक में भाजपा विधायक कमलेश सैनी की हमशक्ल महिला की वीडियो उनके नाम से वायरल करने पर रोष जताया। इस मामले में प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने का निर्णय लिया। भरत विहार कॉलोनी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कमलेश सैनी के साथ पूरा सैनी समाज एवं अति पिछड़ा वर्ग खड़ा है। विरोधी विधायक की लोकप्रियता से डरकर ये साजिश रच रहे हैं। कहा कि भाजपा संगठन के लोग कमलेश सैनी को अकेला न समझें। कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में नारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। अध्यक्षता कल्याण सिंह सैनी ने और संचालन देवेंद्र सैनी ने किया। बैठक में शिवकुमार सैनी, डॉ. शिवराज सैनी, अशोक कुमार, हरिओम, आरजे सिंह, अशोक कुमार, महावीर सिंह, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें