अमरोहा। सिख इंटर कालेज नारंगपुर में सर्जिकल स्ट्राइक को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। 33वीं यूपी बटालियन एनसीसी अमरोहा के नवागत कमान अधिकारी राजेश सिंह अधिकारी ने छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बताया। कहा कि 28 और 29 सितंबर 2016 की रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों के कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। आतंकी कैंपों को तहस नहस कर दिया। प्रधानाचार्य खजान सिंह, ले. गुरमेज सिंह, सूबेदार मेजर यशपाल, सूबेदार कौशल किशोर, बखशिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।