कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान
धामपुर। आरएसएम डिग्री कालेज में एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया। एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर सभी को सफाई का संदेश दिया और एनसीसी बटालियन और उसके मैदान की सफाई की। कार्यक्रम में चंचल सिंह, अनमोल मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, मोहित कुुमार, प्रशांत कुमार, अब्दुल मुलतालिक, मनीश, सागर, मोहित कटारिया, सबीना परवीन, क्षमा चौहान, मीनाक्षी रानी आदि रहीं।