चांदपुर। मोहल्ला गोकुलनगर काजीजादगान के क्षेत्रवासियों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्यपाल सिंह को दिया। बताया कि उनके मकानों के दक्षिण पश्चिम में तालाब है। इसके पानी की निकासी बड़े नाले से होती रही है। नगर के अनेक मोहल्लों का पानी भी तालाब में आ रहा है। तालाब में मिट्टी का भराव कर तालाब के पानी की निकासी को अवरुद्घ कर दिया है। नगर का गंदा पानी व बरसात का पानी उनके घरों में घुस रहा है। पानी की निकासी बंद होने से खेत भी जलमग्न हो गए है। तालाब के पानी की निकासी पूर्व की भांति सुचारु करने, बर्बाद फसल का मुआवजा देने और कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने की मांगकी है। वार्ड सभासद रूप सिंह सैनी, मान सिंह, मनोज कुमार, नीतू सिंह, विक्रम सैनी, ब्रहमवती, गुड्डी, सुमन, सरिता, सरोज, संतोष, मोनू, रामचंद्र, यशपाल, मदन सिंह, भगवती, लीलो, प्रकाशो, चमनो, दुलारी, बलराम सिंह, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।