नाला निर्माण का विवाद सांसद दरबार में निपटा
हरेवली। हरेवली बाजार में नाला निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का शुक्रवार को सांसद दरबार में निपटारा हो गया। पीडब्ल्यूडी शासनादेश के अनुसार हरेवली मुख्य बाजार के नाले का निर्माण करना चाहता है। लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते नाला निर्माण में बाधा आ रही थी। व्यापारियों का कहना है कि नाला निर्माण से उनकी आधी से ज्यादा दुकानें ध्वस्त हो जाएगी। कई व्यापारियों की दुकानों का वजूद ही खत्म हो रहा था। जिससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा था। व्यापारियों के विरोध के चलते भाजपा के युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार के प्रयास से नाला निर्माण रुकवा दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने सांसद के दरबार में मामले को उठाया। सांसद ने हस्तक्षेप कर लोनिवि व व्यापारियों के बीच समझौता करा दिया है। दुपहर बाद नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया।