उझारी। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि खेत में काम कर करने के दौरान एक तांत्रिक पहुंचा और अश्लील हरकत करते दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। मौके पर खेतों में काम कर रहे लोग महिला की चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़े और तांत्रिक को जमकर धुनने के बाद डायल 100 के हवाले कर दिया। पुलिस तांत्रिक को थाने ले आई।