अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव मुकारी के किसानों ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय के कार्यालय पर धरना देकर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान किसानों ने गांव में हाईटेंशन लाइन पर सेफ्टी लाइन के तार डलवाने और ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने जर्जर लाइनों को बदलने की भी मांग उठायी। अधिशासी अभियंता ने किसानों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने धरने को समाप्त करने की घोषणा की। धरने पर विजेंद्र शर्मा, मलखान सिंह, अनिल कुमार, उम्मेद सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।