फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल कबाड़ हो जाएंगे बीस हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में पेट्रोल व डीजल वाहनों की उम्र 15 साल निर्धारित है। परिवहन विभाग में पंजीकृत लगभग 20 हजार वाहन ऐसे हैं जो कि इस साल के अंत तक 15 साल की उम्र गुजार चुकेंगे। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर समेत लगभग बीस हजार वाहन इस साल के अंत तक कबाड़ हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नोटिस भेजकर वाहन स्वामियों को वाहनों का पुन पंजीकरण कराने को कहा गया है। पुन पंजीकरण न कराने वाले वाहन स्वामियों के वाहनों का विभाग संचालन रोक देगा। रिटायर्ड वाहनों के दोबारा पंजीकरण के बाद इन्हें अगले पांच साल तक सड़कों पर दौड़ाने की विभाग अनुमति देगा। रिटायर्ड हो चुके लगभग बीस हजार वाहनों का फिर पंजीकरण कराने के लिए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे हैं। छह माह तक नोटिस का जवाब न देने के बाद वाहन अपने आप कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे। क्योंकि इसके बाद इनका पुन पंजीकरण भी नहीं किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रमाकांत वर्मा ने कहा कि वाहनों के दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है। रिटायर्ड और अनफिट वाहनों के कारण बहुत अधिक प्रदूषण फैल रहा है। इसलिए रिटायर्ड वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने और अनफिट वाहनों की धरपकड़ का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं उन्होंने दो माह के अंदर जवाब नहीं दिया तो ऐसे रिटायर्ड वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें