फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों की समस्या पर ध्यान दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उर्दू शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले उर्दू अध्यापकों ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदेश में सर्दी के मौसम में स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की गई है। शुक्रवार के दिन मुस्लिम अध्यापकों व छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। मांग की गई है कि विद्यालयों में पहली कक्षा से आठवीं तक की किताबों के वितरण के समय ही उर्दू की किताबें भी उपलब्ध करायी जाएं और पहले की तरह ही उर्दू अध्यापकों का प्रमोशन विज्ञान विषय लिखकर किया जाए। शिक्षकों को समायोजन का बहाना बनाकर हटाने पर पाबंदी लगायी जाए। ज्ञापन दिए जाने के दौरान इमरान खां, मोहम्मद हनीफ, तनवीर हसन, आफताब आलम, अजीम अख्तर, रिजवान जैदी, नसरीन, गुलनाज, इमाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें