फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों पर वैश्यावृति के मामले संज्ञान में आने पर एसडीएम और सीओ ने की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में नगर के दो होटलों पर छापामारी की गई। एक होटल से संदिग्ध अवस्था में टीम ने चार जोड़ों को पकड़ा, जबकि एक अन्य होटल से पकड़ा गया जोड़ा पति-पत्नी होने की पुष्टि पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित ब्लू डायमंड होटल पर छापामारी की। महिला पुलिस एसआई अन्नू तोमर की उपस्थिति में की गई छापामारी के दौरान होटल के तीन कमरों से टीम ने संदिग्ध अवस्था में तीन जोड़ों को पकड़ा।
छापामारी में पकड़े गए युवकों में मोटाढाक निवासी अजय कुमार, गांव लाहड़पुर थाना श्यामपुर (हरिद्वार) निवासी प्रीतम और करमसखेड़ी निवासी मुजम्मिल को पकड़ा गया। पकड़ी गई युवतियों को पुलिस थाने ले गई। युवतियों के परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी डीएस धामा ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के सौंप दिया गया है, जबकि अन्य युवकों को जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित महेश होटल पर भी छापेमारी की। होटल से पकड़ा गया एक जोड़ा पति-पत्नी होने पर उसे छोड़ दिया गया। होटल स्वामी सहित पकड़े गए जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई शुरू।
एसडीएम और सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल की बिजली कटवा दी तथा होटल को सीज कर दिया। एसडीएम और सीओ ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ब्लू डायमंड होटल के मालिक ने एसडीएम को फोन करके उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। सख्त और ईमानदार छवि के एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने होटल मालिक को मोबाइल करने पर जमकर हड़काया। होटल पर की गई छापामारी के दौरान एक महिला दरोगा सहित पांच दरोगा और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। होटल पर की गई छापामारी के दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हरिद्वार मार्ग, डबल फाटक क्षेत्र तथा नगर के अन्य होटलों में भी संदिग्ध जोड़ों के आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें