लवप्रीत सिंह बने स्कूल चैंपियन
नजीबाबाद। निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में लवप्रीत सिंह चैंपियन बने। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या ब्रजभूषण भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ। व्यवस्थापक पूरन सिंह भंडारी, एमके घिल्डियाल, डॉ. एलएस बिष्ट ने संयुक्त रूप से चैंपियन बने लवप्रीत सिंह, अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता में गौतम, देशराज, कमलदीप, स्वाति पाल, मनीषा तिवारी ने प्रथम, हिमांशु, प्रिंस, सौरभ, संतोष ने द्वितीय और लवीश साजिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ब्रजभूषण भारद्वाज ने खिलाड़ियों को जीवन में खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी। आयोजन में संजय कुमार, गौरव कुमार, अमित, अनंत, नीरज, विकास, रजनी टांक, कविता, फूलमाला, पूनम, नूतन, टीकम, बाबूराम ने सहयोग किया।