नजीबाबाद। मार्ग दुर्घटना में स्कूल चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
गांव जसवंतपुर लुकादढ़ी निवासी 70 वर्षीय रामचंदर कोटद्वार मार्ग स्थित निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चौकीदार था। रामचंदर शनिवार को प्रात: स्कूल आ रहा था तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामचंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चौकीदार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नांगलसोती। तहसील के गांव पूंडरीखुर्द निवासी 45 वर्षीय योगेश की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। योगेश शनिवार की शाम बाइक से घर से चला था। पूरी रात वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार को प्रात: 6 बजे योगेश की बाइक प्रीतम के खेत के निकट खड़ी मिली। तलाश करने पर योगेश का शव प्रीतम के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नांगलसोती राजेश चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जाता है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।