वाल्मीकि समाज ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा मांग पत्र
नजीबाबाद। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर उन्हें 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सूद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वाल्मीकि समाज की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए मुख्यमंत्री को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगों में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर अवकाश घोषित करने, भगवान वाल्मीकि के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने, संविदा सफाई कर्मियों को नियमित करने, सफाई के कार्य पर ठेका प्रथा बंद करने, भगवान वाल्मीकि छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, वाल्मीकि समाज के लोगों को राज्य विधानसभा, विधान परिषद, स्थानीय निकाय, पालिका परिषद में आरक्षण देने आदि शामिल हैं। लखनऊ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में अनूप वाल्मीकि,, नंदकिशोर वाल्मीकि, उमेश ऋषि, आदेश वैद्य, नरेश धीमान शामिल रहे।