फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में चार सफाई कर्मचारियों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके। वार्डों में सफाई के निरीक्षण के दौरान काम पर अनुपस्थित पाए गए सफाई कर्मचारियों का वेतन काटा गया है। गुरुवार को एसडीएम व नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने सफाई निरीक्षक मोहम्मद इल्तजा के साथ वार्ड एक की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बुधवार को भी वार्ड 24 और 26 में भी तीन सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें