फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को जूडो कराटे शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इनरव्हील क्लब अमरोहा की अध्यक्ष रीना मधुर की अध्यक्षता में जेएस हिंदू इंटर कॉलेज जिला पीडीसी अचला टंडन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत अपनी सुरक्षा के लिए जूडो कराटे शिविर का शुभारंभ किया गया।जिसमें स्कूल की 150 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर 26 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। जूडो कराटे प्रशिक्षित गुरु द्वारा दिया जा रहा है। क्लब के सदस्य निशि रस्तौगी द्वारा व्यवसाय प्रशिक्षण के अंतर्गत मेहंदी, सिलाई-कढ़ाई और अन्य घरेलू रोजगार की शिक्षा देने के लिए भी शिविर की शुरुआत की गई है। शिविर 26 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल प्रबंधक अनिल टंडन और अध्यक्ष पंकज गुप्ता प्रधानाचार्य गजेंद्र पाल सिंह के साथ स्कूल को पौधों सहित 101 गमले दिए गए। स्कूल छात्रों और प्रबंधक कमेटी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। नींबू,बेल, पीपल और जामुन लगाए गए और साथ ही पेड़ों पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इनरव्हील क्लब अमरोहा ने शहर में सार्वजनिक स्थल पर एक बड़ा बोर्ड लगाया गया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष रीना माथुर, शर्मिला, निधि, प्रिया, अंचला, अंजू, विनीता, गोयल, पिंकी, सुप्रिया, गीता गर्ग, अंजू गोयल, विनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें