फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त योजना को मुंह चिढ़ा रही सड़क की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। सरकार के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सारी घोषणाएं हवाई साबित हो रही हैं। यह साबित करने के लिए काफी है पाकबड़ा बस स्टैंड के पास राजमार्ग पर बना गड्ढा। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है लेकिन इस ओर से संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। सैदनगली के पाकबड़ा बस स्टैंड के निकट और बिजनौर बदायू स्टेट हाईवे 51 पर बीचों बीच में एक काफी गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश होने के कारण उसमें पानी भी भरा हुआ है। वहां से निकलते हुए कई लोग अब तक गिर चुके हैं। लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उस गड्ढे को भरने के लिए ध्यान अब तक नहीं दिया है। लोगों को वहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि सैदनगली थाने जाने का मार्ग भी वही है। जिस पर होकर सारे अधिकारी रोज गुजरते हैं। उस गड्ढे के कारण कोई भी बड़ी दुर्घटना किसी समय भी घटित हो सकती है। इसके अलावा डॉक्टर नवीन के अस्पताल के सामने भी संभल हसनपुर राजमार्ग में करीब 20 मीटर तक सड़क टूटी हुई है। जिसमें पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें