रूखालू (अमरोहा)। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी मुंशी की दस वर्षीय बेटी पूजा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। गुरुवार की सुबह वह अपने घर की छत पर खेल रही थी, अचानक उसका हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घायल अवस्था में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है।